Mon. Apr 20th, 2026
20231018_121916

अजमेर के आदर्श नगर स्थित एक मकान में ताले तोड़कर नकदी व एलईडी चुराने के आरोप में पुलिस ने बदमाश को जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी गड़ी मालियान निवासी रोहित उर्फ शंटी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से एलईडी व विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। उसी के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *