Tue. Aug 4th, 2026
20231015_065143

किशनगढ़ में अग्रवाल समाज संस्था, अग्रवाल नवयुवक मंडल संस्था, व अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद अग्रवाल ने महाराजाधीराज अग्रसेन एवं कुलदेवी लक्ष्मी माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जयंती महोत्सव पर अग्रवाल समाज ने अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। रक्तदान शिविर में आर के ब्लड बैंक एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर की टीम ने सहयोग किया। शिविर में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में 206 यूनिट रक्तदान हुआ। रविवार को अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास कै साथ मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *