Tue. Jul 28th, 2026
20231014_053043

केकड़ी की मोर थाना पुलिस और आबकारी दल मालपुरा ने अवैध हथकर शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए। शराब बनाने की भट्टीयो को तोड़ दिया। साथ ही मौके पर मिली वॉश को नष्ट कर दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर पुलिस दल की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान रतवाई निवासी रसगुल्ला देवी सांसी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकैन मै भरी 15 लीटर अवैध शराब जब्त की। व पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उक्त महिला को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *