Mon. Apr 20th, 2026
20231012_055633

अजमेर में 9 साल की मासूम से अश्लील हरकत करने के मामले में अलवर गेट थाना पुलिस ने प्ले स्कूल के ओनर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 2017 में रेल्वे से टीटी के पद से रिटायर हुआ था। 10 अक्टूबर को नाबालिक के पिता ने थाने में शिकायत देकर बेटी के साथ अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज करवाया था। बुधवार को मामले में कार्रवाई करते हुए। बिहारीगंज निवासी प्ले स्कूल के ओनर गजेंद्र कुमार मिश्रा (66) को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने नाबालिक से अश्लील हरकत करना स्वीकार किया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *