Mon. Jul 27th, 2026
20231011_144918

अजमेर की रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल अशोक पुत्र जय नारायण ठगी का शिकार हो गया। ठग ने कॉल कर खुद को नसीराबाद आर्मी में कार्यरत होने व जम्मू कश्मीर में ट्रांसफर होने की बात कही। ठग ने पुलिसकर्मी को बताया उसके पास एक बाइक है। जो वह बेचना चाहता है। जिसकी होम डिलीवरी कर देगा। क्योंकि कैंप से बाहर जाने व किसी को अंदर आने की परमिशन नहीं है। ऑनलाइन पैसे भेजने पर बाइक घर भेजने की बात कहीं। ऐसे थोड़ा-थोड़ा करके 1लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद ना बाइक भेजी और ना ही पैसे लोटाए। अशोक ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *