अजमेर। कांग्रेस कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अजय माकन शनिवार को अजमेर पहुंचे। माकन शताब्दी एक्सप्रेस से अजमेर जंक्शन पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे गिरीश राठौड़ के विवाह/आशीर्वाद समारोह में शामिल होने आए हैं। और पुष्कर के उम्मेद महल पैलेस में ठहरे हैं। माकन ने कहा राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर राज्य में जिस दल की सरकार होती है। निकाय चुनाव में उसी की जीत होती है, लेकिन राजस्थान में जनता ने इस परंपरा को बदलकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ अपना रुख दिखाया है।