Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20261119_155445

 

 

अजमेर। पंचायतीराज संस्थाओं के मतगणना के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के मतों की गणना शुक्रवार 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर में होगी। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। ये अधिकारी जिला परिषद सदस्यों की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना रिटर्निंग अधिकारी के रूप में करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि सरवाड़, केकड़ी, सावर एवं अरांई के उपखण्ड अधिकारी संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। पंचायत समिति पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ़, श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, अजमेर ग्रामीण के लिए उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, बड़ल्या के लिए उपखण्ड अधिकारी अजमेर, सिलोरा के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ एवं भिनाय के लिए उपायुक्त (दक्षिण अनुभाग) अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर को संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *