Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20261115_192048

 

 

अजमेर। अजमेर में प्रति वर्ष नवंबर महीने के तीसरे रवि वार को सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की याद में वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे मनाया जाता है l इस वर्श भी दिनाँक 15.11 2026 को अजमेर में बजरंग गढ चौराहा पर वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे मनाया गया और दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई l इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश टहलयानी, श्री राजीव शर्मा जिला परिवहन अधिकारी,अजमेर , श्री प्रमोद लोढा जिला परिवहन अधिकारी केकड़ी श्री हेमंत शर्मा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, श्री ललित चतुर्वेदी, अभिजीत सिंह, रोशन सिंह,प्रभु दयाल सोनी धीरज चित्तौड़ , शांतिलाल नवल परिवहन निरीक्षक उपस्थित रहेl साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के श्री धीरज कुमार सहायक अभियंता, श्रीमति नीतू यातायात पुलिस निरीक्षक, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, ब्रह्मा कुमारी की ओर से आशा दीदी,गीता दीदी और कीर्ति दीदी श्री करण सिंह अध्यक्ष ऑटो रिक्शा यूनियन , श्री शक्ति सिंह, मुकेश यादव सिटी बस यूनियन श्री विजेंद्र, श्री मुकेश वर्मा ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन अजमेर उपस्थित रहे l

इस दौरन इस वर्ष अजमेर में सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु प्राप्त हुए श्री गजेंद्र सिंह पंवार , श्री कालू सिंह रावत , श्री मेवा सिंह रावत और श्री रमेश चंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए l इसके पश्चात मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई l इस दौरान इनके परिजन उपस्थित रहे l सुश्री आशा दीदी द्वारा वाहन चलाते समय संयम औऱ सावधानी का संदेश दिया गया l इसके बाद सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया l कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश तहलियानी द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने, यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *