अजमेर, 3 नवम्बर। श्री पुष्कर मेला 2026 की विकास प्रदर्शनी उपसमिति की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार 4 नवम्बर को अपराह्न 4 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद (पटेल मैदान के सामने) के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विकास प्रदर्शनी उप समिति के सदस्य सचिव डॉ. सपन गोस्वामी ने दी।