Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20261018_145959

अजमेर। अजमेर शहर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्टर-स्लोगन लिखने के मामले में गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं को नसीराबाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर में भाजपा संभाग कार्यालय के बाहर दीवारों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स लिखे थे और कालिख पोती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी 12 कार्यकर्ताओं को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गई है और उन्हें छह महीने के लिए पाबंद किया गया है। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान के बाद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *