अजमेर। अजमेर शहर में एक युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक प्रताड़ित किया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।