Fri. Oct 9th, 2026
IMG_20261008_152811

अजमेर। अजमेर में कांग्रेस ने राहुल गांधी की हिरासत और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने, जंतर-मंतर न जाने देने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस शक्ति प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी और पूर्व मंत्री रघु शर्मा आदि ने किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघने की कोशिश की, जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *