अजमेर। अजमेर शहर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले 24 वर्षीय घायल युवक शिवराज के लिए उसका साथी खून के वास्ते 3 घंटे तक ब्लड बैंक और वार्ड के चक्कर काटता रहा। लेकिन वहां कोई स्टाफ नहीं मिला। ट्रेन हादसे में 24 साल के मजदूर शिवराज के दोनों पैर कट गए थे। मंगलवार देर रात उसका साथी करीब 3 घंटे तक खून के लिए ब्लड बैंक के दरवाजे खटखटाता रहा, लेकिन ड्यूटी से संबंधित कमरे अंदर से बंद थे। और स्टाफ का कुछ पता नहीं था। पीड़ित के साथी ने इस दौरान अस्पताल के खाली कॉरिडोर और बंद कमरों का वीडियो भी बनाया है।