Tue. Oct 6th, 2026
IMG_20261006_135056

अजमेर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस के पर्व को देखते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। अब 6 नवंबर को धनतेरस के दिन पंच और सरपंच के लिए मतदान नहीं होगा। आयोग ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण में पंच और सरपंच के चुनाव पहले 25 अक्टूबर को होने थे। लेकिन अब मतदान 24 अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी दूसरी तारीखें भी एक दिन पहले कर दी गई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को रवाना होंगी और 22 अक्टूबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को होगा। और अगले दिन 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *