Tue. Oct 6th, 2026
IMG_20261005_184318

 

 

अजमेर, 5 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 6 से 8 अक्टूबर तक अजमेर प्रवास पर रहेंगे। श्री देवनानी 6 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे वार्ड 4 स्थित संत कंवरराम कॉलोनी की विभिन्न गलियों में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। दोपहर 1 बजे रोटरी क्लब, मित्र निवास कॉलोनी किशनगढ़ में आयोजित अजमेर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर के स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 5 बजे रामभवन तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स तक सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड 64 एवं 65 में जवाहर नगर मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। सायं 7 बजे भागचंद जी की कोठी में आयोजित कार्यक्रम में अजमेर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं पार्षदगणों के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में भाग लेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर, बुधवार को श्री देवनानी प्रातः 9.30 बजे फ्रेण्ड्स कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 79 में कुमावत ई-मित्र की दुकान तक सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड 78 स्थित ईदगाह की गली नम्बर 2 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। प्रातः 10.30 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, वैशाली नगर में तीन अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। 

 

इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष सायं 5 बजे करनी नगर, वैशाली नगर में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 76 के करनी नगर में राम मंघानी वाली गली सहित विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। सायं 7 बजे होटल ग्राण्ड जिनिया में आयोजित कार्यक्रम में अजमेर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं पार्षदगणों के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे अग्रवाल स्कूल में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सम्मान समारोह एवं ‘हेलो जिंदगी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

श्री देवनानी 8 अक्टूबर, गुरुवार को प्रातः 10 बजे वार्ड 71, सागर विहार कॉलोनी, वैशाली नगर में विभिन्न गलियों में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *