अजमेर। अजमेर शहर के भजन गंज भट्टा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान पूजा गुर्जर नाम की प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। 30 सितंबर को पूजा को प्रसव के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। जहाँ लेबर रूम में अचानक उसका ब्लड प्रेशर (बीपी) बहुत बढ़ गया। बीपी बढ़ने और तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने सही इलाज करने के बजाय मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया और हाथ खड़े कर दिए। जिससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर दुआ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आगे से मरीजों का इलाज नहीं करने की घोषणा की है।