अजमेर। अजमेर शहर में महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप के बाद हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने यूपी नंबर की कार सवार तीन युवकों को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि युवक शराब के नशे में घर में घुस गए थे और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।