Sat. Oct 3rd, 2026
IMG_20261002_145721

अजमेर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से मार्च निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज और दीपांकर भट्टाचार्य सहित लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों और विपक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे या महाभियोग की मांग की। विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। आलोचकों ने इसे “बैकडोर एनआरसी” (नागरिकता रजिस्टर) जैसा कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *