अजमेर। अजमेर शहर में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है और गुलाबी सर्दी की हल्की हलचल शुरू हो चुकी है। अक्टूबर की शुरुआत होते ही दिन के समय हल्की गर्माहट बनी हुई है। लेकिन रात और सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे रातें और अधिक सर्द होने लगेंगी। अजमेर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। हालांकि, मध्य अक्टूबर (12-13 अक्टूबर) के बाद स्थानीय बदलावों के कारण कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। जिसके बाद प्रदेश में पारंपरिक सर्दी का असर और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।