Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260808_152525

अजमेर। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ नगरी पुष्कर में यात्रा करने आए हैदराबाद निवासी संतोष के लिए पुष्कर यात्रा उस समय यादगार बन गई। जब ब्रह्मा मंदिर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से उन्होंने पैसे निकाले। इसी दौरान ₹500 के सीरियल के नोट का नंबर उनके लिए उस समय अनोखी याद बन गया। जब निकाली गई नगदी में एक 500 रूपये के नोट के सीरियल नंबर 305001 अंक दर्ज थे। जो अजमेर के पिन कोड से मेल खा रहे थे। शुरू में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन हैदराबाद पहुंचकर जब उन्होंने इस पर गौर किया। तो इस दिलचस्प संयोग से उत्साहित हो गए। और हैदराबाद से कॉल कर के ajmer app से संपर्क किया। और अपनी खुशी साझा करते हुए। बताया कि यह नोट उनकी पुष्कर यात्रा की सबसे खास निशानी बन गया है। इस नोट को वो कभी खर्च नहीं करेंगे।

One thought on “हैदराबाद निवासी संतोष के पुष्कर के ATM से निकला अजमेर के पिनकोड 305001 वाला 500 का नोट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *