Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260516_160230

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे पर है। उन्होंने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित कर दुनिया के मौजूदा हालत पर चिंता जताई। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहले कोरोना आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब एनर्जी क्राइसिस है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। अगर स्थितियां तेजी से नहीं बदली गईं। तो बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संकटों और उनके प्रभावों पर गहरी चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान हालात नहीं सुधरे, तो बीते दशकों में दुनिया ने जो तरक्की और उपलब्धियां हासिल की हैं। उन पर पानी फिर जाएगा। इन आपदाओं और ऊर्जा संकट (energy crisis) का सबसे बुरा असर कमजोर और विकासशील देशों की आबादी पर पड़ेगा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि इन अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में भारत और नेदरलैंड्स मिलकर एक भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन (resilient supply chain) बना रहे हैं। दोनों देश ग्रीन हाइड्रोजन, जल सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। जिससे भारत को व्यापार और अर्थव्यवस्था में बड़ी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *