अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI भर्ती 2021 को रद्द कर पुन: परीक्षा तिथि (20 सितंबर 2026) घोषित कर दी है। आवेदकों को अपने आवेदन-पत्र में त्रुटि सुधार/अपडेशन का अवसर दिया गया है।आवेदन पत्र में संशोधन और जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया 16 मई से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार का पता (Correspondence Address) अपडेट कर सकेंगे। संशोधन करने से पहले One-Time Registration (OTR) में KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। आपकी OTR में सहेजे गए लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ऑटोमैटिक रूप से आपके फॉर्म में आ जायेंगे। प्रारंभिक विज्ञापन (03 फरवरी 2021) और शुद्धि पत्र (07 जून 2021) के अनुसार ही सभी पात्रता, आयु सीमा और आरक्षण के नियम यथावत लागू रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों पर पिछली परीक्षा में कदाचार (पेपर लीक/नकल) का आरोप था, उन्हें एप्लीकेशन एडिट करने या दोबारा परीक्षा देने का अवसर नहीं दिया जाएगा।