अजमेर। अजमेर शहर के परबतपुरा बाईपास पर स्थित ट्रेवल्स की दुकान से दो मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पास में लगे सीसीटीवी में दो चोर चोरी कर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। चोर पहले आसपास की रेकी करते हैं। फिर पास में परचूनी की दुकान पर जाने का नाटक करके मौका देखते ही ट्रेवल्स की शॉप से मोबाइल चोरी करके फरार हो जाते हैं सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है