अजमेर, 15 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाण्डरवाडा, किशनपुरा, माण्डियावर, कलां, बालापुरा, केकड़ी विधानसभा के लल्लाई, मदनपुरा, सूरजपुरा, प्रतापपुरा, पुष्कर विधानसभा के नौसल, कोटड़ी, उजोली, जजोता तथा नसीराबाद विधानसभा के पगारा गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
*शनिवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ*
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शनिवार 16 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पेडीभाटा, नोहरिया, गणेशपुरा, खेडाकर्म शैतान, केकड़ी विधानसभा के छाबडिया, देवलियाखुर्द, नयागांव कुमावतो का, आमली, पुष्कर विधानसभा के नवां, भीलावट तथा नसीराबाद विधानसभा के भटसूरी गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
https://shorturl.fm/Q9jPx
https://shorturl.fm/2ye5H
https://shorturl.fm/VaGhK