अजमेर। अजमेर शहर के भिनाय उपखंड के बड़ली गांव में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी तेजेंद्र सिंह राठौड़ पानी की टंकी पर चढ़ गए। यह विरोध प्रदर्शन 20 से अधिक दिनों से चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद उन्हें नीचे उतारा गया।