Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260509_200818

अजमेर। अजमेर शहर में मोबाइल न मिलने से नाराज होकर एक बच्चे ने सुसाइड (आत्महत्या) कर ली है। यह दर्दनाक घटना 9 मई 2026 की है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र अजमेर की है। लगभग 12-13 वर्षीय 8वीं कक्षा का छात्र था। बच्चे का बड़ा भाई छुट्टियों में घर आया था। छोटा भाई उसके Android फोन में YouTube देख रहा था। बड़े भाई ने अपना फोन वापस मांग लिया। जिससे नाराज होकर बच्चे ने यह कदम उठाया। बड़े भाई द्वारा फोन वापस लेने पर बच्चा दूसरे कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। करीब 20 मिनट बाद, उसने बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आदर्श नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की पुष्टि की है।

4 thoughts on “अजमेर में मोबाइल न मिलने पर बच्चे ने किया सुसाइड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *