Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260506_195442

 

 

अजमेर, 6 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवपुरी, कटसूरा, पचीपला, कालानाडा, केकड़ी विधानसभा के आलोली, सदारा, सदारी, मेहरूकलां, पुष्कर विधानसभा के बडगांव, खाजपुरा, हटूण्डी, मायापुर, सराधना, नसीराबाद विधानसभा के बिठूर, भीमपुरा, चैनपुरा, राजगढ़ गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

 

*गुरूवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ*

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार 7 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोगादीत, गागुन्दा, सिरोंज, भामोलाव केकड़ी विधानसभा के हरपुरा, सुनारिया, स्यार, बिड़ला, सदापुर, फतहगढ़ पुष्कर विधानसभा के कडैल, खोरी, देवनगर, कानस, बांसेली, नसीराबाद विधानसभा के पिचौलिया, भगवानपुरा, बुधवाड़ा, गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *