अजमेर। अजमेर शहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात ई-मेल के जरिए पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में दावा किया गया कि कार्यालय परिसर में साइनाइड गैस से भरे 16 बम लगाए हैं। जो दोपहर सवा 12 बजे विस्फोट करेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीआर मार्ग स्थित पासपोर्ट ऑफिस व मुख्य डाकघर के आसपास इलाके को खाली करवाया गया।
https://shorturl.fm/mGkr0