अजमेर। अजमेर नगर निगम के द्वारा दरगाह क्षेत्र के लंगर खाना स्थित होटल के ऊपरी मंजिला को सीज करने की कार्यवाही की गई। होटल संचालक को ग्राउंड प्लास 4 मंजिला इमारत बनाने की स्वीकृति थी। लेकिन उसने 6 मंजिला इमारत बना दी। जिसके ऊपरी दो इमारत को सीज किया गया है। बुधवार सुबह अजमेर शहर में नगर निगम अजमेर द्वारा दरगाह क्षेत्र के सकरी लंगर खाना गली में स्वीकृत सीमा से अधिक 4 की जगह 6 मंजिल बन रही। इमारतों को सीज करने की कार्यवाही की गई है।