अजमेर। अजमेर शहर में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा के द्वारा दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर की गई अश्लील पोस्ट का विवाद अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने शहाई फेकने वाली बीजेपी की महिला नेता के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। अजमेर में महिला कांग्रेस ने अश्लील टिप्पणी और पोस्ट को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। महिला कांग्रेस ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत दी है और भाजपाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।