अजमेर। अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसके कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव कुराड़ी से रामसर रोड़ पर एक पुलिया के नीचे नवजात कन्या का भ्रूण मिला है। अज्ञात महिला ने जन्म के तुरंत बाद उसे वहां फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया है।