अजमेर। पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बड़े भ्राता स्वर्गीय प्रताप सिंह रावत के असामयिक निधन पर आयोजित नियमित बैठक संवेदनशील एवं भावुक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र एवं प्रदेश के विभिन्न भागों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नियमित बैठक के दौरान आगंतुको ने स्वर्गीय प्रताप सिंह रावत के जीवन एवं व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उन्हें सरल, सहज और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अनुशासन, पारिवारिक मूल्यों और सेवा भाव का प्रतीक रहा। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और सकारात्मक सोच सदैव लोगों के बीच स्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह मलिंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, विधायक प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, शिव प्रकाश गुर्जर, महामंडलेश्वर कामाख्या मंदिर संजनानंद गिरी, जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, भंवरलाल बूला, पृथ्वी सिंह भोजपुरा, एसपी वंदिता राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान किया।
जय जय पुष्कर राज।।
![]()