Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20251212_193149

 

 

अजमेर, 12 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के इन्क्यूबेटर सेन्टर द्वारा सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित लॉन्चपैड सेन्टर में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को नवाचार दिवस पर सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती श्रुतिकीर्ति गुप्ता व सभांग स्तरीय उपनिदेशक व इन्क्यूबेटर सेन्टर के प्रभारी अधिकारी श्री कमलेश सिंहल द्वारा बताया गया है कि आईस्टार्ट राजस्थान का उद्ेश्य केवल उच्च शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं है बल्कि स्कूली स्तर से ही नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की नींव रखना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके विचारों को पहचानने, आकार देने और उन्हे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावशाली समाधान मेे बदलने का अवसर दिया जा रहा है। इस प्रकार की पहल से विद्यार्थी न केवल स्टार्टअप की अवधारणा को समझने बल्कि आने वाले समय में वे सफल स्टार्टअप की और से दूसरो को नौकरियां देने की प्रवृत्ति की ओर अग्रसर होगे। यह प्रयास राजस्थान को स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

लॉन्चपैड छात्राओं और स्थानीय स्टार्टअप को आधुनिक उद्यमिता की दिशा में सशक्त करेगा। स्कूल की छात्राओं व नवोदित उद्यमियों को उनके स्टार्टअप सफर में एक मजबूत शुरूआत प्रदान करेगा। यह लॉन्चपैड स्कूली छात्राओं के लिए नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र में कदम रखने का एक अनूठा कदम होगा और छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना उन्हे नवीन सोच के साथ समाजोपयोगी समाधान प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य के रोजगारदाता के रूप में तैयार करेगा। विद्यालय में हाई स्पीड इंटरनेट, कम्प्यूटर, टैबलेट मय फर्निचर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

 

राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालय में आई-स्टार्ट लॉन्चपैड के संचालन के लिये डोमेन एक्सपर्ट श्री शिव प्रताप के द्वारा भी छात्राओं को स्टार्टअप निर्माण, नवाचार, आईडिया डेवलपमेंट, ई-गवर्नेस परियोजनाओं, आईस्टार्ट परियोजना, ई-बाजार, आईडियाथोन, राज एलएमएस आदि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी साथ ही बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *