Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20251212_183727

 

                           अजमेर, 12 दिसम्बर। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेण्डर की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जांच दल द्वारा 3 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड ने बताया कि सल्तनत रेस्टोरेन्ट दरगाह बाजार से 3 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इस फर्म का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती सुनीता शर्मा एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार यादव, श्री मुकेश कुमार बुगालिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *