अजमेर। आयकर विभाग ने जयपुर में वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। टैक्स चोरी की शिकायत के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग की टीम आज सुबह मानसरोवर स्थित वर्धमान स्कूल परिसर में बने ग्रुप के मेन ऑफिस में पहुंची। जाँच के दौरान, टीम को ऑफिस में करोड़ों रुपये का कैश मिला है। जिसे देखकर अधिकारी भी चौंक गए।
![]()