Thu. Feb 5th, 2026
IMG_20251204_190431

 

                         अजमेर, 4 दिसम्बर। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जांच दल द्वारा 6 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड ने बताया कि रामगंज स्थित मोमोस हाउस, बिग बेस्ट सोया चाप, पंडित टेस्ट कॉनर, श्रीबालाजी वाट भण्डार, अपना फास्ट फूड एवं स्वाद फास्ट फूड से एक-एक घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इस फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में प्रवर्तन निरीक्षक श्री अतुल कुमार बडाया एवं श्री महेन्द्र कुमार यादव रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *