Tue. Nov 3rd, 2026
IMG_20251202_190227

 

                             अजमेर, 2 दिसम्बर। जीआरपी की कॉनिस्टेबल लिखित भर्त्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी 10 दिसम्बर को प्रातः 5 बजे से सीआरपीएफ के ग्रुप केन्द्र प्रथम गुलाबबाड़ी रोड़ में आयोजित होगी। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश-पत्रा, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्रा, वैध फोटो पहचान पत्रा, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, भर्ती के लिए किए गए आवेदन पत्रा की प्रति एवं विज्ञप्ति में अंकित समस्त मूल प्रमाण पत्रा उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्रा सहित प्रवेश पत्रा में दिए गए समस्त निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए आगामी 10 दिसम्बर को प्रातः 4.30 बजे परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *