Thu. Oct 29th, 2026
IMG_20251117_185630

 

                            अजमेर, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आर के पाटनी कॉलेज किशनगढ़ के सभागार में कॉलेज स्टाफ तथा विद्यार्थियों सहित 250 एवम आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज फरासिया किशनगढ़ में लगभग 300 प्रतिभागियों और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घूघरा के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ सहित 270 संभागियों को जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ ने एसआईआर के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि उक्त प्रपत्र को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं मतदाता भी भर सकता है। मौके पर ही उपस्थित संभागियों ने ईएफ को ऑनलाइन करने का कार्य किया। उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरा।

                            इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही गणना प्रपत्र की हार्ड कॉपीपर नवीनतम रंगीन फोटो के वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर एवं उक्त वर्ष में स्वयं के अथवा माता-पिता या दादा-दादी की वोटर आई डी के नम्बर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से भी दी जा सकती है।

                            कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रशिक्षणार्थियों को उनके मोबाइल के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची में मतदाता के नाम को खोजना, एसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन करना, भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्लीकेशंस को उपयोग में लेना जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के गरिमा अग्रवाल, रितु चौहान, नेमीचंद सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *