Thu. Oct 29th, 2026
IMG_20251117_182945

अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सोमवार को अपने किशनगढ़ मुख्यालय स्थित आवास एवं कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

*सीधे आमजन तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ* : इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजना लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी बाधा के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “पहले सरकार ₹1 भेजती थी, तो जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे, लेकिन आज किसी भी योजना का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में जमा होता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है।”

 

*सभी वर्गों के जीवन में हो रहा निरंतर सुधार* : जनसुनवाई में किशनगढ़ सहित संपूर्ण अजमेर संसदीय क्षेत्र से आए नागरिकों, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सामूहिक तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जन समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है, सीमाएं सुरक्षित हैं, और आमजन—विशेषकर किसान, मजदूर, महिला और युवा—सभी वर्गों के जीवन में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *