Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20251104_150936

 

अजमेर। राजस्थान में वाहन पंजीकरण के शौकीनों के बीच फैंसी नंबरों की दीवानगी लगातार बढ़ रही है। आरजे-60 सीरीज का एक विशेष नंबर हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर नीलाम हुआ है। जानकारी के अनुसार, आरजे60सीएम0001 (RJ60CM0001) नंबर को 31 लाख रुपये में खरीदा गया है। यह अब तक का सबसे महँगा नंबर माना जा रहा है।

 

नीलामी प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन बिडिंग कई घंटों तक चलती रही। अंततः यह नंबर राहुल तनेजा नामक आवेदक के नाम पर आवंटित हुआ। विभाग के अनुसार, इस नीलामी से सरकार को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होगा।

 

वहीं, विभागीय सूत्रों का कहना है कि “थ्री डिजिट” (तीन अंकों वाले) नंबर घोटाले के बाद लोगों में फैंसी पोर्टल के ज़रिए वैध रूप से नंबर खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ी है। पहले जहां कोई भी नंबर बेसप्राइस से ऊपर नहीं जाता था, वहीं अब नीलामी के ज़रिए लाखों-करोड़ों का राजस्व जुटाया जा रहा है।

 

दूसरी ओर, “थ्री डिजिट” जालसाज़ी में फँसे वाहन स्वामी, जिन्होंने लाखों रुपये गवाए, अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब सबकी नज़र इस बात पर है कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *