Wed. Oct 28th, 2026
IMG_20251030_182123

 

     अजमेर, 30 अक्टूबर। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरूवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत उपकेन्द्र पावर ग्रिड जेठाना द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। भ्रष्टाचार को लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक श्री पुरूषोतम दास सोलंकी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। उप प्रबन्धक श्री उत्कर्ष सरीन द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। आयोजन के अन्तर्गत संस्थान के समूह अनुदेशक रविन्द्र सिंह रावत, कनिष्ठ अनुदेशक श्रीमती मोनिका तंवर एवं श्रीमती भावना सिंगोदिया का सहयोग रहा। संस्थान की समस्त फैकल्टी एवं छात्राऐं भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *