अजमेर। अजमेर में शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से घुघरा घाटी स्थित एक प्राइवेट बस को चेक किया गया। बस के अंदर 650 किलो मावा बरामद हुआ। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया है।