Thu. Nov 5th, 2026
IMG_20251003_125642

 

अजमेर।  जयपुर में चांदी पहली बार 1.50 रुपए प्रति किलो के पार हो गई। इसके साथ सोना भी 1,20,500 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड भाव बिका। इससे 10 ग्राम जेवराती सोने की कीमत 1,12,400 रुपए हो गई। पिछले तीन महीने में चांदी ने अपनी तूफानी रफ्तार से सोने को पीछे छोड़ दिया। इस साल 9 महीने में ही चांदी लगभग 70 फीसदी और सोना करीब 54 फीसदी महंगा हो चुका है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 को, जयपुर में शुद्ध सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 88,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी। उधर, पिछले एक महीने यानी 30 अगस्त से 2 अक्टूबर सोना 13.4% और चांदी 21% से अधिक चढ़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *