Thu. Nov 5th, 2026
IMG_20251002_131422

अजमेर। अजमेर में नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कई दिनों तक भक्तों ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, जागरण और गरबा का आयोजन कर माता रानी की आराधना की। विसर्जन के दिन सुबह से ही शहर का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। माता की मूर्त‍ि का व‍िसर्जन के दौरान छोटी-छोट‍ी बच्‍च‍ियां रोने लगीं। उनकी मां ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। बच्‍चियों को रोता देख हर कोई भावुक हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *