Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20250929_164626

 

 

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत उमेश कुमार चौरसिया आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने इनके द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा करते हुए  अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि उमेश चौरसिया ने बोर्ड सेवा में रहते परीक्षा संचालन व्यवस्था, संबद्धता आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करवाने, बोर्ड शिक्षण पत्रिका सहित कई बोर्ड प्रकाशनों के संपादन कार्य, विविध राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आदि में सहयोग के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सृजन और नाट्यकला प्रदर्शन व प्रशिक्षण में प्रतिष्ठा हासिल की है। वे विविध सामाजिक संस्थानों से भी जुड़े हैं। इस अवसर पर बोर्ड अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *