Fri. Jan 16th, 2026
IMG_20250921_200020

 

           अजमेर 21 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लाइंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं। 

                विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से एक नया ही अजमेर सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। 

       विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लाइंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है। 

      उन्होंने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वॉयर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

     इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का स्वागत किया गया। गणमान्य नागरिकों ने श्री देवनानी का माल्यार्पण किया। समारोह में स्थानीय पार्षद श्री वीरेंद्र वालिया, श्री दीपेंद्र कुमार लालवानी, श्री विक्रम सिंह, श्री डी.पी. शर्मा, श्री राजू धावा, श्री योगेश शर्मा एवं नगर निगम के अभियंता श्री रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *