Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20250629_132544

अजमेर। राजधानी जयपुर में धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन को एक ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई कि टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर विस्फोटक पदार्थ रखा गया है, जो किसी भी समय विस्फोट कर सकता है।

मेल में धमकी दी गई कि अगर एयरपोर्ट को खाली नहीं कराया गया, तो भारी जनहानि हो सकती है। इस सूचना के बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मौके पर पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों ने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *