Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250627_171027

 

          अजमेर, 27 जून। पंडित दीनदयान उपाध्याय सम्बल पखवाड़ा के बांसेली में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा निरीक्षण कर आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के लिए निर्देश प्रदान किए। यहां ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

      जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि वन विभाग द्वारा पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार किए जाने चाहिए। वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में विचरण को रोकने के लिए भी कार्य करें। स्वामित्व योजना के पट्टा दस्तावेज वितरित करें। पूर्व में लगाए गए कैम्पों का फॉलोअप कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जाए। बांसेली ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केन्द्र अस्थाई रूप से आरंभ करने के लिए उपयोग नहीं आ रहे राजकीय भवन का चयन कर सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करें।

       उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र से पलायन कर चुके सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के नाम हटवाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने से कोई व्यक्ति शेष नहीं रहे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में ईकेवाईसी, आधार कार्ड सीडिंग तथा गिव अप के सभी प्रकरणों को कैम्प के दौरान ही निस्तारित करने के लिए कार्य करें। समस्त योजनाओं मंे पात्र व्यक्तियों का संतृप्तिकरण किया जाए।

       उन्होंने कहा कि समस्त आयुष्मान कार्ड का वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री वय वन्दन योजना के लाभान्वितों के भी कार्ड जारी हो। इनका सत्यापन भी करवाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लम्बित आवेदनों को निस्तारित करें। शिविर दिवस को समस्त आवेदन सत्यापित होने चाहिए। विद्युत विभाग द्वारा ढ़ीले तारों को ऊंचा करने के साथ ही टेढ़े एवं क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों को भी बदलें। 

       उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पात्र वंचित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 16 विभागों के 63 कार्यों का चिह्निकरण कर कार्य करवाए जा रहे है। इसके लिए प्रीकैम्प तथा फॉलोअप कैम्प का भी आयोजन करने से कार्य की गति बढ़ाई जा रही है।

       इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री महेन्द्र सिंह मझेवला, सरपंच श्री ओमप्रकाश पंवार, उपखण्ड अधिकारी श्री गौरव कुमार मित्तल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *