Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250622_141417

अजमेर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों को पनाह देने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को यह जानकारी दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस हमले से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। एनआईए ने दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *