Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250621_151512

अजमेर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने शनिवार 12बजे तक के लिए तत्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी इस चेतावनी में कई ज़िलों में तेज़ हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत पाली, जोधपुर, जालोर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, ज़िलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *